कैच द रैन अभियान: तालाब में गंदगी, संवारने में लगा है रिसाली निगम… निगम के कर्मचारी और आम नागरिक मुकितधाम तालाब जुटे

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम द्वारा कैच द रैन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के कई तालाब अस्तित्व में आने लगा है। शनिवार को मुकितधाम रिसाली के निकट स्थित तालाब को संवारने का कार्य शुरू किया गया। निगम के कर्मचारी और जनसहयोग से शहर के पुराने तालाब को उपयोग के लायक बनाने जुटे है।

गंदगी की वजह से जिस तालाब के घाट में लोग बैठने के लिए हिचकिचाते थे, आज वही स्थान लोगों को राहत पहुंचा रहा है। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर 10 में से 7 तालाबों का सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आस पास के नागरिक तालाब का पानी निस्तारी के लिए उपयोग कर रहे है। दरअसल तालाब की स्थिति जलीय पौध और कचरे की वजह से बेहद खराब थी।

घाट में गंदगी का आलम था। ऐसी ही स्थिति वार्ड 31 मुक्तिधाम के निकट स्थित तालाब की है। जिसे जन स्वास्थ्य विभाग और जन सहयोग से सफाई किया जा रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि जब तक सफाई कार्य पूर्ण नहीं हो जाता यह अभियान चलते रहेगा। एक तालाब की सफाई पूर्ण होने के बाद ही दूसरे तालाब की सफाई शुरू करे।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश के निर्देश पर अभियान की शुरुआत की गई है। निगम ने इस अभियान में पहले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा को जोड़ा। उनके ही अगुवानी में लोग अभियान से जुड़ते गए। आयुक्त ने बताया कि कई तालाब प्राइवेट है। जिसमे लोग निस्तरी करते है। रिकार्ड में तालाब होने की वजह से उस जगह का उपयोग अन्य के लिए नही किया जा सकता। अगर तालाब स्वामी तालाब को संवारने की लिखित में सहमति देते है तो निगम सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजागा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...