भिलाई निगम ने चलाया रोका छेका अभियान: मुख्य मार्गों में बैठे मवेशियों को पकड़ कर गौठान में छोड़ा… निगम आयुक्त ने की ये अपील

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में रोका छेका अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सड़क पर बैठे मवेशियों को पकड़ने का काम निगम द्वारा किया जा रहा है। बारिश के मौसम में अक्सर देखा जाता है की मवेशी सड़क के बीच में आकर बैठ जाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उसी के देखते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी जोन में रोका छेका अभियान चलाने का आदेश जारी किया।

पहले मुख्य मार्ग से मवेशियों को हटाया जाए। उसके बाद शहर के अंदर के मार्गों से भी मवेशियों को हटाया जाए। सभी पालतू जानवरों के मालिकों से निगम ने अपील की है कि अपने-अपने जानवरों को अपने घरों में बांध के रखें। सड़क पर मत छोड़े इन्हीं जानवरों के कारण दुर्घटना हो जाती है। जिसमें इनके साथ-साथ लोगों को भी चोट आ जाती है।

आज की कार्रवाई जोन 1 नेहरू नगर चौक से घड़ी चौक सुपेला, घड़ी चौक से गदा चौक से अवंती बाई चौक, अवंती बाई चौक से कोहका तक सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाया गया। उन्हें पकड़ कर डी मार्ट के पास गोठान में लाया गया। अभियान में जोन सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, थोड़ू दस्ताता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहयोगी रहे। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...