भिलाई सेक्टर-2 से CBI की टीम रवाना: मैत्रीकुंज और तालपुरी में भी चल रही कार्रवाई…कौन हैं संतोष शर्मा, जिनके यहां पड़ी है रेड, गोल्ड माइंस से जुड़ा है मामला

भिलाई। कभी ईडी, कभी आईटी तो कभी CBI…सेंट्रल की जांच एजेंसियों का दौरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लगातार देखने को मिल रहा है। आज CBI की टीम सुबह से भिलाई के सेक्टर-2, तालपुरी और मैत्रीकुंज में है। भिलाई सेक्टर-2 निवासी व हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के रिटायर्ड सीएमडी संतोष शर्मा के घर में सीबीआई ने रेड मारी है। दिल्ली व रायपुर की संयुक्त टीम ने सुबह 5 बजे इनके सेक्टर 2, तालपुरी और और मैत्रीकुंज स्थित बंगलों में एक साथ छापेमारी की है।

  • तीनों जागह जांच चल रही है। सेक्टर-2 से जांच टीम रवाना हो गई है।
  • 5 सदस्यीय टीम में 2 महिला अफसर भी हैं।
  • टीम जब वहां से निकल रही थी तो मीडिया ने बात करने की कोशिश की।
  • अधिकारियों ने मीडिया से कहा, आप हमें को-ऑपरेट करिए।
  • हम आपको को-ऑपरेट करेंगे।
  • अब तक जांच में क्या-कुछ मिला है, यह पता नहीं चल पाया है।
  • लेकिन इस रेड के बाद मामला गरमा गया है।

कौन है संतोष शर्मा, जिनके यहां रेड पड़ी है…

  • जानकारी के मुताबिक सेक्टर 2 एवेन्यू बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 11डी निवासी संतोष शर्मा 1982 में रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पास आउट हैं।
  • वो भिलाई स्टील प्लांट में डीजीएम प्रोजेक्ट के पद पर कार्यरत थे।
  • इसके बाद इन्होंने 2013 में बीएसपी से रिजाइन करके एचसीएल ज्वाइन किया था।
  • उस समय एचसीएल के चेयरमैन सीएमडी केडी दीवान थे।
  • वो सेल में अधिकारी और संतोष शर्मा के सीनियर थे।
  • इन्हीं के कहने पर संतोष शर्मा ने एससीएल ज्वाइन किया था।
  • दीवान के बाद संतोष शर्मा एचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक बनाए गए।
  • इस पद से वो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। वर्तमान में संतोष शर्मा कर्नाटक की एक कंपनी के डीजीएम कंसलटेंट हैं।

आखिर रेड क्यों…?

  • – एचसीएल का मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मलाजखंड में कॉपर के रॉ मटेरियल से सोना निकालने वाला एक प्लांट है।
  • वहां एक नई यूनिट डाली जा रही है। नया प्लांट बनाने के लिए एक कंपनी को 200 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया था।
  • अभी प्लांट बना भी नहीं और संतोष शर्मा ने सीएमडी रहते हुए उस कंपनी को 100 करोड़ का भुगतान कर दिया था।
  • इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
  • यही कारण है कि रिटायर होने के दो साल बाद भी एचसीएल संतोष शर्मा की 75 लाख रुपए की राशि रोके हुए है।

13 लोगों की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

  • सीबीआई के दिल्ली से आए अधिकारियों ने रायपुर की टीम के साथ मिकर यह छापेमारी की है।
  • इस टीम में दिल्ली के 8 बड़े अधिकारी और 5 रायपुर सीबीआई के अधिकारी शामिल है।
  • 13 अधिकारियों की बनी 3 टीमों ने संतोष शर्मा के सेक्टर 2, रिसाली और मैत्रीकुंज स्थित घर में शुक्रवार सुबह 5 बजे एक साथ छापेमारी की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, प्रभतेज सिंह भाटिया बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार...

Durg Breaking: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले...

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी डॉक्टर पत्नी को आंध्र...

छत्तीसगढ़ दौरे पर देश के दूसरे सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट...

कोरबा। देश के दूसर सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अडानी ने कोरबा का...

Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू...

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का...

ट्रेंडिंग