Mahadev Book सट्टा केस में लगातार दूसरे दिन CBI की Raid: ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंची टीम… डाक्यूमेंट्स के जांच में एजेंसी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित और विवादित महादेव सट्टा घोटाले मामले में सीबीआई की टीम ने आज फिर राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक माहेश्वरी के सन सिटी स्थित आवास पर छापेमारी की। बुधवार को सीबीआई ने इस घर को सील कर दिया था क्योंकि परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन आज सुबह सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने घर का ताला खोलकर दस्तावेज़ों की जांच की और 4 घंटे तक कार्यवाही की।

सीबीआई के अधिकारी आज सुबह 9 बजे सन सिटी कॉलोनी में स्थित अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंचे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घर का ताला खोलकर दस्तावेज़ों की जांच की। चार घंटे से अधिक समय तक सीबीआई ने घर की जांच की और दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

सीबीआई ने अभिषेक माहेश्वरी के डोंगरगांव स्थित पैतृक निवास, उनके मेडिकल स्टोर, किराना दुकान और श्रृंगार सदन की भी जांच की। सीबीआई की जांच में यह आरोप सामने आया है कि रायपुर में पोस्टिंग के दौरान एएसपी अभिषेक माहेश्वरी पर यह आरोप था कि वे बड़े अधिकारियों तक प्रोटेक्शन मनी पहुंचाते थे। इस मामले में सीबीआई ने छापेमारी की है। दोपहर 1 बजे तक सीबीआई की टीम ने सन सिटी स्थित घर की जांच पूरी की और फिर इनोवा कार से वहां से रवाना हो गए। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घर से क्या-क्या सामान बरामद किया गया है। यह मामला अभी भी जांच के दौर में है और सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...