छत्तीसगढ़ में DIG अभिनव खरे के नेतृत्व में CBI का छापा… 50 अधिकारियों की टीम पहुंची ठिकानों पर… 2009 बैच के IPS अधिकारी है खरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई चल रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। साथ ही, उन्होंने महादेव सट्टा एप मामले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दे की सीबीआई ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा ऐप में बड़ा कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में एक साथ 60 ठिकानों पर छापेमारी की है।

सीबीआई ने अपने वेबसाइट पर जानकारी अपलोड करते हुए बताया है कि छापे में डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद किए गए हैं। महादेव सट्टा केस में CBI की छापेमारी लगातार जारी है। CBI के DIG अभिनव खरे के नेतृत्व में अफसर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं और 2009 बैच के IPS अधिकारी की पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हो रही है। जानकारी के अनुसार, अब तक 60 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है।

आईपीएस अभिनव के साथ दिल्ली से सीबीआई की 50 अधिकारियों की टीम छत्तीसगढ़ आई है। सीबीआई की इतनी बड़ी टीम छत्तीसगढ़ आई और किसी को कानोकान खबर नहीं लग पाई, इस बारे में खबरें ये आ रही कि सीबीआई टीम ने योजना को गुप्त रखने के लिए रायपुर की बजाए दिल्ली से बिलासपुर की फृलाइट ली। हालांकि, एनपीजी इसकी पुष्टि नहीं करता मगर दावे किए जा रहे कि कुछ अधिकारी नागपुर लैंड कर सीधे भिलाई पहुंचे और कुछ बिलासपुर हवाई पट्टी पर उतरे ताकि किसी को सीबीआई छापे की जानकारी लीक न हो सके।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, दीपक बैज ने भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बघेल पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहे हैं और उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। वे पूरी तरह से ठीक हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...