CG के CM के रूप में साय के नाम का ऐलान होते ही जशपुर में जश्न का माहौल: समर्थकों में दिखा गजब का उत्साह… आतिशबाजी करते हुए की गई नारेबाजी

जशपुर। जशपुर के प्रख्यात व्यवसायी एवं समाज सेवी अभय सोनी ने कहा पहली बार मूल आदिवासी मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठने जा रहा है जिसको लेकर यहां खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी जमकर उत्साह है

अभय सोनी ने आगे कहा भाजपा ही हर वर्ग का ख्याल रखने वाली पार्टी है भाजपा ने ही पहली बार एक महिला आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया वहीं छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया है भारतीय जनता पार्टी आदिवासी एवं युवाओं की पक्षधर पार्टी है

सोनी ने विश्वास के साथ यह भी कहा की कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों के कार्यों पर जनादेश दिया है। आने वाले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश की जनता के भरोसे को पूरा करने के लिए काम करेगी।

अभय सोनी ने मुखमंत्री से अपने पारिवारिक संबंध होने के निजी अनुभव से यह भी कहा की प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पार्टी के प्रति समर्पित कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना जाना, सर्वहारा वर्ग का सम्मान है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर निर्बाध गति से आगे बढ़ेगा।

जशपुर के समस्त उत्साही नागरिकों के तरफ़ से सोनी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा विधायकों ने विष्णुदेव साय को दल का नेता चुना है, जिसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...