CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना बसना पुलिस थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, छुईपाली टोल नाका के पास एक पिकअप वाहन ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी महासमुंद जिले में एक भीषण हादसा हुआ था। यहां पटेवा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...