CG BIG BREAKING : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, सभी के शव बरामद

कांकेर. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी सफलता मिली है. सीमावर्ती इलाके गढ़चिरौली में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर किया है. सभी के शव को बरामद कर लिया गया है. मार गए नक्सलियों के शव गढ़चिरौली लाए गए हैं. मुठभेड़ खत्म हो गई है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. वहीं मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, जिसे नागपुर रेफर किया गया.

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी के आधार पर सी 60 कमांडो और सीआरपीएफ के जवानों ने आपरेशन लांच किया था. भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में मुठभेड़ चल रही. नक्सली विरोधी विशेष दस्ता सी 60 को मुठभेड़ स्थल की ओर भेजा गया. मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ी क्षति होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. सर्च ऑपरेशन जारी है. घायल सुरक्षा बल के जवान को दो गोलियां लगी है, जिसे नागपुर रेफर किया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...