CG Breaking : आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही गांव के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मोहतरा गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी अनुसार मोहतरा गांव में कुछ लोग तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई।

ये हैं मृतकों और घायलों के नाम

आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और​ ​​बिसंभर साहू घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं। पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा भी अस्पताल पहुंचकर लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...