CG Breaking : रायपुर, दुर्ग भिलाई समेत बिलासपुर में ईडी का छापा

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत दुर्ग भिलाई और बिलासपुर में ईडी ने रेड मारी है। बताया जा रहा कि ईडी की टीम ने एग्रीकल्चर से रिलेटेड कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। इससे कारोबारियों हड़कंप मच गया है।

शंकर नगर स्थित विनय गर्ग नामक कारोबारी के घर पर ईडी ने छापा मारा है। टीम में 8 से 10 की संख्या में ईडी के अधिकारी समेत सशस्त्र बल शामिल हैं।

रायपुर में 8 से 10 स्थानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। यह रेड कार्रवाई किस घोटाले में की गई है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

भिलाई तीन में कारोबारी शिवकुमार मोदी के घर छापा

वसुंधरा नगर भिलाई तीन में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान बाहर CRPF की टीम भी मौजूद है।

बता दें कि ये संस्था कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर के समीप विवेकानंद कॉलोनी में CA आदित्य अग्रवाल (दिनोदिया) के बंगले पर भी ईडी द्वारा छापे की कार्यवाही की इस समय जारी है। वर्तमान में इनका पूरा काम राजधानी रायपुर से संचालित होता है। उपरोक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट पूर्व में दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित बिल्डर का कार्यभार देखा करते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...