CG में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने कई लोगों को रौंदा, तीन की मौत, 23 घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जहां रात को गणेश विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 23 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पूरा मामला ग्राम जुरूडाण्ड का है।

घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। बगीचा अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा। गम्भीर घायलों को अम्बिकापुर रेफर किया गया है।देर रात कलेक्टर रोहित व्यास बगीचा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

हादसे में जिनकी मौत हुई है उनमें अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टा, विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायण, खिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव शामिल हैं।

घायलों में फकीर यादव,नीलू यादव, निरंजन राम पिता अर्जुन राम, संदीप यादव,नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 23 से अधिक लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...