CG Breaking : सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहद पर मुठभेड़ जारी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षा बलों को कामयाबी मिल रही है. आज फिर दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहद पर माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ स्थल से तीनों के शव के साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है.

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इस दौरान सुबह 8 बजे से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है. यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी इलाके में चल रही है. जवानों ने तीन नक्सलियों का शव बरामद करने के बाद इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...