CG Crime : बैंक के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर 4.25 लाख पार, CCTV में कैद हुए बदमाश

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जनकपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में बदमाशों ने बैंक के पास खड़ी कार का कांच तोड़कर उसमें रखे करीब 4 लाख 25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, जनकपुर थाना क्षेत्र निवासी ध्रुव यादव ने State Bank of India की जनकपुर शाखा से चेक के माध्यम से 4 लाख 25 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने नगदी से भरा बैग अपनी कार की आगे वाली सीट पर रखा और कुछ देर के लिए वाहन से दूर चले गए। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने कार का कांच तोड़ा और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में संदिग्ध आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए हैं।

पुलिस के अनुसार मामले में दो संदिग्धों की पहचान की गई है। इनमें पिंटू यादव निवासी नयाटोला जुराबगंज वार्ड नंबर-1, थाना कोढ़ा जिला कटिहार (बिहार) तथा सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर निवासी भोलगढ़ थाना अनुपपुर (मध्यप्रदेश) शामिल हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी या उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...