जनगणना कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, शासकीय कर्मचारी से किया था दुर्व्यवहार

दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का एक गंभीर मामला सामने आया है. जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में लगे एक शासकीय कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी अशोक कुमार देवांगन, धमधा स्थित पटेल होटल में जनगणना संबंधी शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे. इसी दौरान आरोपी संतोष पटेल, निवासी धमधा, वहां पहुंचा और उनके कार्य में न केवल हस्तक्षेप किया, बल्कि वाद-विवाद कर शासकीय प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश भी की. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 123/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 221 सहित जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है.

दुर्व्‍यवहार करने वालों को नहीं बख्‍शा जाएगा
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित कर मामले को विवेचना में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी प्रक्रिया जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...