CG CRIME : मैसूर घुमने गई युवती से युवक की हुई दोस्ती, इंस्टाग्राम में होने लगी बात, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुष्कर्म के बाद युवती से ब्लैकमेल का मामला सामने आयाा है. दरअसल, बिलासपुर से मैसूर घूमने गई युवती से युवक की दोस्ती हो गई. इसके बाद युवक उसके शहर पहुंचा और युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया. फिर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख 22 हजार रुपए ऐंठ लिए. मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है. तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली युवती जुलाई 2023 में मैसूर घूमने गई थी, जहां होटल के रिसेप्शनिस्ट बरेली (यूपी) निवासी अमित तिवारी से उसकी जान पहचान हो गई. इसके बाद अमित ने युवती से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. युवती से मिलने अमित बिलासपुर आया और तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया, जहां शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया.

आरोपी युवक वीडियो युवती को भेजकर पैसे की मांग करने लगा. आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 22 हजार 860 रुपए की वसूली कर ली. इस बीच बीते शनिवार को युवक शहर आया और युवती से पैसे की मांग कर मिलने के लिए बुला रहा था. तभी युवती ने मामले की रिपोर्ट लिखाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...