CG CRIME : संबंध बनाने से इंकार करने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शादीशुदा थे दोनाें

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक युवक ने कॉल नहीं उठाने और अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी. घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह मामला ठकुरिकापा गांव का है.

घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे. महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थे. बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...