दुर्ग जिले में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान: संतोष रूंगटा कॉलेज में सैकड़ों छात्रों को दिए गए टिप्स… विभिन्न दुकान और कैफ़े में भी जारी है अवेयरनेस ड्राइव

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में साइबर अपराधों से बचाव के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा न केवल स्कूलों और कॉलेजों में बल्कि कैफे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में, रूंगटा कॉलेज, कोहका में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पांडे, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, और सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राठौर ने छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के बारे में बताया और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने साइबर अपराधों में लालच और डर की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि नगर पुलिस अधीक्षक पाटिल ने ट्रेंडिंग साइबर अपराधों के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी।

साइबर प्रहरी नोडल अधिकारी डॉ. संकल्प राय ने साइबर प्रहरी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और तकनीकी जानकारी साझा की। इसी तरह, नेहरू नगर के कैफेज़ और शॉप्स में युवाओं को भी साइबर प्रहरी अभियान से जोड़ा गया। दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को पूरे जिले में व्यापक समर्थन मिल रहा है, और विभिन्न संस्थानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने में यह अभियान लगातार सफल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...