CG Crime : जीजा ने की नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल की सजा

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने 13 साल की नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि न होने के बावजूद पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर यह सजा सुनाई गई है। मामला 2023 का खैरागढ़ का है। मामले में सुनवाई चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई।

बता दें कि घटना के दिन पीड़िता घर के बाहर अपने भाई के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला (पीड़िता के मौसी का दामाद) उसे बहला फुसला कर अपने घर लेकर चला गया, जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पूरी रात खोजने के बाद पीड़िता अपने मां, पापा को आरोपी के घर से बरामद हुई। उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की है। इस बात की जानकारी लगते ही पीड़िता के मां-बाप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस वालों को अपने बयान में बताया कि उसके साथ दो बार दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत अपराध दर्ज किया। हालांकि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मामले में सुनवाई के बाद पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर निचली अदालत ने आरोपी को जीवित रहते तक कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके खिलाफ आरोपी ने हाइकोर्ट में अपील की। मामले की सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने माना कि दुष्कर्म के मामले में 16 साल से कम आयु की पीड़िता का बयान ही अपने आप में सबूत है। हालांकि निचली अदालत के फैसले को संशोधित करते हुए हाइकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा को घटाकर 20 साल की कैद में बदल दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...