CG Crime : सगे भाई ने रची रिटायर्ड लेखापाल की हत्या की साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है। सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर सिंह राजपूत की हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनके अपने सगे भाई और परिजन ही मास्टरमाइंड निकले। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लालच में आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचते हुए पहले दामोदर सिंह का अपहरण कराया और फिर सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी।

मामला थाना लालपुर क्षेत्र का है, जहां से दामोदर सिंह राजपूत के लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन एप” की मदद से संदिग्ध वाहन की पहचान की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई और एक-एक कर साजिश का पर्दाफाश किया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले मृतक और उसके बेटे के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाया। मृतक को बेटे से जान का खतरा बताकर उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली गई। इतना ही नहीं, बेटे को संपत्ति से वंचित करने के लिए फर्जी वचनपत्र भी तैयार किया गया था।

घटना वाले दिन आरोपियों ने दामोदर सिंह को सुनसान रास्ते में रोककर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को दूसरे जिले में ले जाकर जंगल में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया, ताकि यह लगे कि वह साधु बन गया है। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन और सुपारी की नगदी भी जब्त की गई है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...