CG Crime: घरेलू विवाद में भाई की बहू और 5 माह की मासूम को जलाया जिंदा, आरोपी जेठ और देवर को उम्रकैद की सजा

बलौदाबाजार. अपर सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार जायसवाल ने एक सनसनीखेज हत्या मामले में आरोपी जेठ और देवर को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है. मामला बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के करेली गांव का है, जहां किरण कोसले और उसकी पांच माह की मासूम बेटी को जिंदा जला दिया गया था.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति तिलक और दो बच्चों के साथ परिवार से अलग करेली गांव में रहती थी. 12 जून 2020 को पीड़िता अपनी 5 महीने की बच्ची के साथ घर पर थी. किरण का पति कुछ सामान लेने किराना दुकान गया हुआ था. इस दौरान किरण के आरोपी जेठ धनीराम और देवर दीपक ने घर में घुस कर पीड़िता को पारिवारिक विवाद के चलते मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी. आग की जद में 5 महीने की मासूम बच्ची भी आ गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. तभी किरण के पति ने दुकान से घर लौटकर से जलता देखा तो उस पर पानी डालकर आग बुझाई और तत्काल किरण और मासूम बच्ची को सुहेला अस्पताल पहुंचाया.

वहीं अस्पताल में पहुंचते ही उपचार के दौरान सुहेला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने सुहेला थाना में पीड़िता और मासूम बच्ची का वीडियो भेजा, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का बयान लिया और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. उधर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की और इधर पीड़िता की उपचार के दौरान राजधानी रायपुर के डी.के.एस अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी धनीराम कौशल और दीपक कौशल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.

अब न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर धनीराम कौशल और दीपक कौशल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी करार देते हुए दोनों को आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...