CG CRIME: दामाखेड़ा आश्रम में मचाया उत्पात, पटाखे फोड़े, पत्थरबाजी भी की, 16 उपद्रवी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात दर्जनभर से ज्यादा उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने पटाखे फोड़े और पत्थरबाजी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। उपद्रव मचाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग और एक महिला समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार 1 नवंबर की रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुई, इस दौरान दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू अन्य आरोपियों के साथ लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखे फेंके। इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भी रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में एक नाबालिग और महिला भी शामिल

बता दें कि सिमगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। जिन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें नाबालिग समेत दुर्गेश देवांगन, भुवनेश्वर देवांगन, प्रताप साहू, हरि साहू, अजय साहू, राकेश कुमार ध्रुव, चाँद कुमार ध्रुव, आशीष कुमार ध्रुव, रामअवतार ध्रुव, अर्जुन निर्मलकर, देवलाल उर्फ मोनू वर्मा, पुरन देवांगन, किशन देवांगन, दुजराम देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन और रेखा देवांगन शामिल हैं। फिलहाल दामाखेड़ा में शांति व्यवस्था के लिए बल तैनात किया गया है, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और हालात शांतिपूर्ण हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...