रायपुर दक्षिण उपचुनाव : उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सोनी के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के समर्थन के लिए एवं जीत के आशीर्वाद के लिए सुंदर नगर क्षेत्र के आम नागरिकों से जनसंपर्क कर जीत का आशीर्वाद मांगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी का विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क अभियान चल रहा है।

भाजपा प्रत्याशी सोनी के समर्थन में चले इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान उप मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ-साथ प्रदेश की डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 10 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की और प्रदेश व रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास की गारंटी के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, बजरंग खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, वैभव बैस सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...