Chhattisgarh : डबरी में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सवारियों से भरी स्कार्पियों डबरी में जा गिरी। इस हादसे में महिला, बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार व्यक्ति एक ही परिवार से थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कार्पियों के अंदर से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह घटना बलरामपुर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र, ग्राम बुढाबग़ीचा के पास मुख्य मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक, 2 नवम्बर शनिवार की शाम कुसमी से स्कार्पियों में सवार होकर लोग अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बुधाबाग़ीचा के पास सवारियों से भरी स्कार्पियों अनियंत्रित होकर डबरी में जा गिरी। बताया जा रहा है डबरी में गिरने के बाद स्कार्पियों का दरवाजा लॉक हो गया था, जिस वजह से लोग बाहर नहीं आ सके। इस घटना में महिला बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर स्कार्पियों को डबरी में गिरते देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद डबरी में उतरकर स्कार्पियों में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने लगे। घटना में वाहन सवार कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में स्कार्पियों चालक गंभीर रूप से घायल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...