CG CRIME : YouTube से सीखा चोरी के गहने को पिघलाकर बेचने का तरीका, पुलिस ने शातिर को ऐसे पकड़ा…

राजनांदगांव। वारदात को अंजाम देने असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का सहारा ले रहे। एक ताजा मामला राजनांदगांव जिले से सामने आया है, जहां एक अंतरराज्यीय चोर ने यूट्यूब से सोना गलाने की तकनीक सीखी और चोरी किए गए आभूषणों को पिघलाकर बेचने की योजना बनाई.

लालबाग थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चोरी के आरोपी रवि साहू (23) को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले भी सात बार जेल जा चुका है. हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था.

22 नवंबर 2024 को एक शादी में गए परिवार के घर से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण चोरी हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध रवि साहू की पहचान की. पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि चोरी के बाद उसे यह डर सता रहा था कि आभूषण बेचने पर वह पकड़ा जा सकता है. तब उसने यूट्यूब पर सोना गलाने की प्रक्रिया देखी और उसे पिघलाकर सोने का डल्ला बना लिया. आरोपी ने बताया कि सोना गलाने का वीडियो देखकर उसने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया. उसका इरादा पिघले हुए सोने को गुमनाम ग्राहक को बेचने का था.

पुलिस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को फरहद चौक के पास चोरी का सामान बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा. उसके कब्जे से 1.15 लाख रुपये के आभूषण, 45,000 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई. यह घटना बताती है कि कैसे तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिनका उद्देश्य ज्ञान साझा करना है, अपराधियों के लिए भी ‘गुरु’ बनते जा रहे हैं. यूट्यूब पर उपलब्ध गाइडेंस से उसने अपने अपराध को अंजाम देने के तरीके को और परिपक्व बना लिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...