CG Crime : होटल में पुलिस की रेड, जुआ खेलते कांग्रेस नेता, ठेकेदार समेत होटल मालिक का बेटा गिरफ्तार

राजनांदगांव। शहर के मध्य स्थित मयूर होटल में दबिश देकर पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित ठेकेदार और होटल मालिक के बेटे को जुआ खेलते पकड़ा है। जुआरियों के पास से 18 हजार रुपए नगद, मोबाइल आदि बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने मयूर होटल में छापा मारा, जहां कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य अग्रेश्वर देशमुख पिता ऋषिराम देषमुख 47 वर्ष निवास सोमनी, अलख साहू 64 वर्ष निवास महामाया चौक बसंतपुर, ठेकेदार जगदीश प्रसाद 66 वर्ष निवास गंज चौक, होटल मालिक विनोद रायचा के बेटे अक्षय रायचा 43 वर्ष निवास सनसिटी कॉलोनी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जुआरियों के पास से 17,670 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश तथा 3 मोबाइल जब्त किया गया है।

शहर के होटलों में लंबे समय से चल रहीं संदिग्ध गतिविधियां
बता दें कि राजनांदगांव शहर के कुछ बड़े होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। इसे लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। लंबे समय बाद पुलिस ने शहर के किसी बड़े होटल में छापा मारकर जुआरियों को पकड़ा है। शहर के और कई बड़े होटल अब पुलिस के निशाने पर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...