स्वास्थ्य व्यवस्था लचर : अस्पताल में महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, कलेक्टर ने CMHO और सिविल सर्जन को थमाया नोटिस

गरियाबंद। ज़िला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था सामने आई है। दरअसल, एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अस्पताल में महिला गार्ड द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला गरियाबंद जिला चिकित्सालय का है।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद न होने पर महिला गार्ड ने महिला मरीज को इंजेक्शन लगा दिया। उस वक्त अस्पताल में मौजूद पूर्व पार्षद ने यह नजारा देखा और तुरंत इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया और शासन-प्रशासन की जमकर किरकिरी होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के बाद कलेक्टर बीएस उइके ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) यूएस नवरत्न और सिविल सर्जन डॉ. यशवंत ध्रुव को शोकॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में साफ सवाल किया गया है कि जब पहले से ही हड़ताल की जानकारी थी तो आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...