CG Crime : आदिवासी युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने कार में बंधक बनाकर की हैवानियत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवती के बाॅयफ्रेंड के दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद दरिंदे पीड़ित लड़की को बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। उधर इस घटना की जानकारी के बाद नाराज लोगों ने एसपी की कार को घेरकर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मंगलवार रात अपने बॉयफ्रेंड के घर पर रुकी हुई थी। देर रात 3 बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड भी घर से बाहर आया। इसी दौरान लड़के के दो अन्य साथी कार से मौके पर पहुंचे। दोनों दोस्तों ने लड़की और उसके बाॅयफ्रेंड को अपने साथ कार में बैठाकर ले गए।

पीड़ित युवती का आरोप है कि कार में मौजूद युवकों ने शो-रूम के पास सुनसान इलाके में कार में ही बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाने के बाद बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गये। किसी तरह वह थाने पहुंची और इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर युवती को तुरंत मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

नाराज लोगों ने किया जमकर हंगामा
आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में आक्रोशित लोगों ने एसपी की गाड़ी को घेरकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...