मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दुर्ग समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश और तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट और दुर्ग, रायपुर समेत 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला मानपुर 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश, बेमेतरा में सबसे कम

प्रदेश में अब तक 1096.1 मिमी बारिश हुई है। इस वर्षा सीजन में बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 495.1 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 52% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है, जबकि बलरामपुर में 1492.4 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 53% ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

बिलासपुर में अभिनेता रवि किशन ने युवाओं के साथ...

बिलासपुर। शहर में आयोजित पंखिड़ा डांडिया उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता और सांसद रवि किशन की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अपने...

डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों को पिकअप ने मारी टक्कर,...

रायपुर/पाटन। छत्तीसगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ देर रात बड़ा सड़क हादसा हो...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका, चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है।...