CG CRIME : पत्नी की हत्या कर खेत में जलाया शव, जानिए पूरा मामला…

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए पहले उसकी हत्या करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कमरई निवासी अमृत केरकेट्टा 65 साल अपनी पहली के निधन के बाद गांव की ही रहने वाली जयमति विश्वकर्मा 40 साल के साथ शादी करके रह रहा था। शुरूआत दिनों में दोनो अच्छे से रहते थे, लेकिन बाद में अमृत अपनी दूसरी पत्नी जयमति के चरित्र पर शंका करता था और आये दिन दोनो के बीच विवाद होते रहता था। इसी बीच 20 फरवरी की रात दोनों पति-पत्नी ने साथ में शराब सेवन किया जिसके बाद एक बार फिर से दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और फिर अमृत ने लात-घुसों के अलावा डंडे से पीट-पीटकर जयमति को मौत के घाट उतार दिया।

साथियों के साथ मिलकर बनाया प्लान
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से अपने साथियों मयंक यादव, श्रवण यादव के अलाव राजेन्द्र केरकेट्टा के साथ मिलकर शव को खेत में ले जाकर जहां उन्होंने पैरा में महिला के शव को पूरी तरह जलाकर अपने-अपने घर लौट गए।

गांव के ग्रामीणों ने देखा कंकाल
बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण जब शौच के लिये अखराडांड झाबर की ओर गए थे तो उन्होंने देखा कि जले हुए पैरा के नीचे जले हुए शव की खोपड़ी व हाथ पैर की हड्डी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी कापू थाने में दी।

गांव में मानव कंकाल मिलने की जानकारी के बाद कापू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिसके बाद गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि अमृत केरकेट्टा ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने साथियों के साथ मिलकर जला दिया गया था। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 103, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं अमृत केरकेट्टा के तीनों साथियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...