CG Crime : बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, रेत में दफनाया शव

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 2 बच्चों की मां ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड ने उसे बलरामपुर बुलाया। जब वो वहां पहुंचा तो बॉयफ्रेंड ने खुरपी से उसके सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शव को नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत के नीचे गाड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक के मोबाइल और अन्य सामग्री को छिपा दिया था। इसके बाद वो नार्मल तरीके से रह रहा था। जांच में पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है।

दरअसल, मामला 29 जनवरी 2026 का है। कुछ ग्रामीण शाम को ग्राम सतिसेमर के पास सेंदुर नदी की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव काफी सड़ा-गला हुआ था, इसलिए तुरंत पहचान नहीं हो सकी। बलरामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें पाया गया, जिससे पुलिस ने उसकी हत्या की पुष्टि की।

जांच के बाद 31 जनवरी 2026 को शव की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा (51) के रूप में हुई, जो कि रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सालियापारा का रहने वाला था और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में तैनात था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। ASP विश्वदीपक त्रिपाठी ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की। जांच में पता चला कि मामला लव अफेयर से जुड़ा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...