CG Election: भाजपा ने चुनाव के लिए तय किए स्टार प्रचारको को सूची… PM मोदी, रवि किशन और मनोज तिवारी सहित दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी तारीख और उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद सियासी पारा लगातार बढ़ते जा रहा है। राजनितिक पार्टियों की तैयारियां जोरो शोरो से है। दोनों पार्टियां सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारक तय कर लिए हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 और सभाएं करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव के साथ सरगुजा में मोदी की सभा होने की संभावना जताई गई है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 6 सभाएं होंगी। वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा आज कवर्धा पहुंच रहे हैं. 19 अक्टूबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, 20 अक्टूबर को रविशंकर प्रसाद, 23 औऱ 24 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरगुजा संभाग का दौरा तय किया गया है। योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे में सरगुजा संभाग में सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 25 और 26 अक्टूबर को, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 28 अक्टूबर को और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 4 औऱ 5 नवंबर को बस्तर और राजनांदगांव आ सकते हैं। इनके अलावा सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी रायपुर भिलाई में सभा को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...