CG सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्ती, इस विभाग में नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी अनुमति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई...

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। भोपाल एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने...

अर्नब चक्रवात से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने...

भिलाई/मुंगेली। प्रदेश में अर्नब चक्रवात के प्रभाव से हुई भारी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटाई के लिए तैयार...

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार सुबह प्रदेशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई...

कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में सीएम साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया...