CG मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, हॉट-डे अलर्ट जारी: राजनांदगांव रहा सबसे गर्म जिला… अंबिकापुर सबसे ठंडा… पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में तीखी धूप पड़ेगी। शुक्रवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री ज्यादा था। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने रायपुर जिले में अगले 2 दिनों के लिए गर्म दिन (Hot Day) की चेतावनी जारी की है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के 4 जिले ज्यादा गर्म रहे। इनमें से राजनांदगांव में 43 डिग्री, बिलासपुर में 41 डिग्री, रायपुर में 40.8 डिग्री और रायगढ़ में 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में इस समय लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री ज्यादा था। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री अधिक था। आज रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य तापमान से अधिक था। वहीं, रात का तापमान 22 डिग्री रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री था। जगदलपुर में भी शुक्रवार को तेज गर्मी रही। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहा। दिन में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। रात का तापमान 21.1 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग जिले में अन्य जगहों की तुलना में रात का तापमान सामान्य से कम रहा।

यहां का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री था, जो औसत से 3.5 डिग्री कम था। वहीं, दिन का तापमान 37.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री था, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा था। यहां रात का तापमान 16.9 डिग्री रहा, जो राज्य का सबसे कम तापमान था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...