CG – स्कूल के समय में हुआ बदलाव: इन जिलों में बदल गई स्कूल की टाइमिंग, आदेश हुआ जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। मार्च महीने में ही दोपहर में घर से निकलना दूभर हो रहा है। इस बीच स्कूल की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी किया जा रहा है। 2019 के स्टैंडिंग आर्डर के आधार पर स्कूलों का सुबह की पाली में संचालन होगा। इसे लेकर बालोद, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और राजनांदगांव जिले से आदेश जारी कर दिया गया है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा है कि, 5 अप्रैल तक समस्त परीक्षाएं समाप्त कर दी जाएगी। शैैक्षणिक सत्र के अंत 30 अप्रैल तक जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से 12:30 तक किया जाएगा। दो पालियों में लगने वाले स्कूलों को भी एक पाली में समायोजित कर कक्षा का संचालन करना होगा।

राजनांदगांव कलेक्टर ने भी सभी BE, प्राचार्यों और प्रधानपाठकों को अप्रैल माह में कक्षा संचालन के लिए सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक के लिए आदेशित किया है। बालोद में भी 7 :30 से 11:30 तक स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...