CG – मां ने मोबाइल की डिमांड पूरी नहीं की तो नाबालिग बेटी ने लगा ली फांसी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बेटी ने मोबाइल की डिमांड पूरी नहीं होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बालिका ने सुसाइड एक बड़े से पेड़ से लटकर की है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा का है. जानकारी के मुताबिक, यहां निवासरत इलूश कुजूर की 15 साल की बेटी अपनी मां से कई दिनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. मगर, मां ने घर की समस्याएं बताकर बेटी की बात को टाल दिया करती थी. बेटी ने फिर से नए मोबाइल की डिमांड कर दी. फिर मां ने मना कर दिया और कहा कि अभी खेती किसानी में पैसा खत्म हो गया है. जब धान बिक्री हो जाएगी, तब नया मोबाइल खरीद दूंगी. नाराज पुत्री ने घर से महज दुर चली गई और कोशम की पेड़ में ओढ़नी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई. रात में परिवार के लोग घर में बेटी को नहीं देखा, सुबह देखा तो घर से दूर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर उसकी लटकी हुई लाश मिली. जिसे देख परिजनों में चीख पुकार मच गई.

मामले में पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि कछार बरपारा में नाबालिग ने मोबाइल की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...