आज से छग मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप: KPS नेहरूनगर में राज्यभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, महापौर नीरज करेंगे इसका उद्घाटन

भिलाई। छग मिक्स मार्शल आर्ट के स्टेट चैेम्पियनशिप में 250 से अधिक खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। केपीएस नेहरू नगर भिलाई में 16 व 17 अप्रैेल को यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैे। इसमें अलग -अलग केटगरी में 14 जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। स्पर्धा गर्ल्स और ब्वायज में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेली जाएगी। 16 अप्रैेल को शाम 6 बजे भिलाई नगर निगम के महापौेर नीरज पाल इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपीएस ग्रुप के चेयरमेन आनंद त्रिपाठी करेंगे। छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट के अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से ही नेशनल स्पर्धा के लिए टीम का सलेक्शन किया जाएगा। यह टीम मध्यप्रदेश में 19 से 22 मई तक होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप स्पर्धा में भाग लेगी। छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शलआर्ट के उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सचिव नितिन सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्या इस प्रतियोगिता में अपना योगदान दे रहे हैें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सनकी पति की हैवानियत: अफेयर के शक में पत्नी...

सनकी पति की हैवानियत डेस्क। महाराष्ट्र में एक सनकी पति की सनक इस कदर बढ़ गई कि उसकी करतूत सुनकर हर कोई हैरान रह गया....

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये...

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये कैश डेस्क। महाराष्ट्र के बीड जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और पुलिस टीम ने भ्रष्टाचार...

पति का दोस्त बना हैवान: 2 साल के बच्चे...

पति का दोस्त बना हैवान क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पहले...

इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड: घर में संदिग्ध...

डेस्क। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर ये...

ट्रेंडिंग