CG NEWS: तेंदूपत्ता घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक समेत 5 प्रबंधकों के घर ACB-EOW का छापा

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह छह अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। यह छापेमारी पूर्व विधायक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता मनीष कुंजाम के एक रिश्तेदार और पांच तेंदूपत्ता प्रबंधकों के आवासों पर की गई। कार्रवाई सुकमा और कोंटा इलाके में दो प्रमुख स्थानों पर केंद्रित रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े से जुड़ा है। इसी प्रकरण के चलते सुकमा के डीएफओ अशोक पटेल को निलंबित किया गया था।

पूर्व में भी हुई थी कई जगहों पर रेड

ACB और EOW की टीम ने कुछ समय पहले रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में कुल 14 स्थानों पर छापे मारे थे। उस समय जांच सुकमा के निलंबित डीएफओ अशोक पटेल, छिंदगढ़ और कोंटा के दो शिक्षकों के घरों पर की गई थी।

इसके अतिरिक्त, बीजापुर जिले के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित आवास पर भी जांच की गई थी। इस व्यापक छापेमारी अभियान में रायपुर से पहुंची ACB और EOW की 13 अधिकारियों की विशेष टीम ने हिस्सा लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...