CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में 200 पदों पर निकाली है सरकारी भर्ती, जल्द करे आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

CG Vyapam Recruitment 2025

जॉब डेस्क। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) पदों भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी सूचना के मुताबिक, कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम से चंद दिन पहले रिलीज किए जाएंगे।

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख- 2 अप्रैल, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होने की तिथि- 7 अप्रैल, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि- 5 मई, 2025 (शाम 5 बजे)
  • आवेदन सुधार विंडो ओपन होने की तारीख-3 मई, 2025 (शाम 5 बजे)
  • आवेदन सुधार विंडो बंद होने की तारीख-5 मई, 2025 (शाम 5 बजे)
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 6 जून, 2025
  • परीक्षा तिथि का आयोजन- 15 जून, 2025

CG Vyapam ADEO Vacancy 2025: एजुकेशन क्वालिफिकेशन
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ग्रामीण विकास में पीजी उपाधि/ पीजी पत्रोपाधि धारित करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेरि सूची प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 85 फीसदी वेटेज देते हुए तैयार की जाएगी। सके अलावा, 15 अंक, उन अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे, जो ग्रामीण विकास में पीजी उपाधि/ पीजी पत्रोपाधि धारित करते हों।

CG Vyapam ADEO Jobs 2025: ऐसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन रिटेन एग्जाम के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए और उसमे दी गई डिटेल्स को ठीक ढंग से पढ़ना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...