CG News : ट्रक से टकराई बस, दो लोगों की मौत, कई लोग घायल

जगदलपुर। बस्तर जिले में सोमवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौत हो गई है.

हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया. उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा.

स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, बाकी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...