छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग का छापा, कारोबारियों में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी है। पुख्ता सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बिलासपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) से जुड़ी एक गंभीर शिकायत पर आधारित है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमें एक साथ कई स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन इससे जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि यह छापे कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित हो सकते हैं। आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और जल्द ही आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...