CG News : सीएम साय ने राज्यपाल से कई विषयों पर की चर्चा, जानिए कौन बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। वहीं नए मुख्य सचिव किसे बनाए जा सकते हैं इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। बता दें कि साय सरकार की कैबिनेट बैठक 30 जून को होने जा रही है। इससे पहले 29 जून की शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है।

CM और राज्यपाल की मुलाकात मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायरमेंट से एक दिन पहले हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर IAS मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है।

वहीं सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई। सीएम साय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

प्रदेश के 1994 बैच के सीनियर IAS अफसरों में से एक मनोज पिंगुआ को मुख्य सचिव बनाए जाने की सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों की माने तो उनके नाम का ऐलान हो सकता है। चर्चा ये भी है कि इस डेवलपमेंट की जानकारी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी होगी। मनोज पिंगुआ हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अफसरों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से अब यह बात तय मानी जा रही है कि पिंगुआ मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...