CG News: घर में रखा फ्रिज ब्लास्ट, किसान की मौत

खैरागढ़. छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण विस्फोट से 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। श्रीराम वर्मा ने रोज की तरह फ्रिज से सामान निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला, फिर अंदर से तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए। परिजन ने घायल किसान को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों की वजह से किसान ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं।

यह हादसा सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है कि घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे फ्रिज, एसी, कूलर, गीजर आदि की समय-समय पर अधिकृत तकनीशियन से जांच और सर्विसिंग कराना जरूरी है। साथ ही सुरक्षा जांच की लिखित रिपोर्ट भी सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। बिजली विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम विस्फोट के संभावित कारणों की जांच करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...