CG News: बाउंड्रीवॉल गिरने से मासूम बच्चे की मौत, दो लोग घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया. लक्ष्मणवन बस्ती इलाके में बाउंड्रीवॉल गिरने से एक मासूम की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक कोतवाली के पास आवासीय परिसर की बाउंड्रीवॉल के नजदीक जेसीबी से काम कराया जा रहा था. इस दौरान दीवार अचानक गिर गई. इस हादसे में तीन साल के बच्चे धनेश की मौत हो गई. वहीं, दो युवक घायल हो गए. इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. आस-पड़ोसियों ने तुरंत मलबे से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

इस दर्दनाक घटना से लोगों के बीच आक्रोश और तनाव की स्थिति देखने को मिली. तनावपूर्ण माहौल के बीच स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. लोगों ने कोतवाली पुलिस थाने का घेराव भी किया. इसके साथ ही लापरवाही से काम करने का आरोप लगाया.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस घटना के बारे में बताया कि हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...