CG NEWS : कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़, आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता, कपड़े तक फट गए, जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कांग्रेस नेता आपस में ही भिड़ गए। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस की सही जानकारी नहीं देने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई, कांच के गिलास तोड़ दिए गए। हाथापाई के समय नेताओं के कपड़े भी फट गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामला इतना बढ़ गया कि जिलाध्यक्ष को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नेताओं को समझाने की कोशिश की तब भी वे मानने को तैयार नहीं थे। सख्ती के बाद मामला शांत हुआ। इसमें 1 हफ्ते पहले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बने विजय साव के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ये पूरा विवाद जिला उपाध्यक्ष विजय साव, पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और शहर कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, गुरुवार (2 अप्रैल) दोपहर करीब 3 बजे महंगाई पर जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने पत्रकार वार्ता की।पीसी के बाद जिला उपाध्यक्ष विजय साव ने आरोप लगाया कि पार्टी पदाधिकारियों को पत्रकार वार्ता की सूचना ठीक से नहीं दी गई थी। इस बात को लेकर नेताओं के बीच पहले तो बहस हुई फिर नोकझोंक होते होते हाथापाई तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई है। गुस्से में आकर प्लास्टिक की कुर्सियां और ग्लास फेंकी गईं, जिससे कई कुर्सियां और कांच के ग्लास चकनाचूर हो गए थे। आरोप यह भी है कि जिला उपाध्यक्ष विजय साव ने पूर्व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन को मारा है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद बाकी नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा। फिर भी माहौल शांत नहीं हुआ। आखिरकार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने पुलिस को फोन कर बुलाया।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष विजय साव को पुलिस ने समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कांग्रेस भवन छोड़ने को तैयार नहीं थे। सख्ती के बाद मामला शांत हुआ। बता दें कि विजय साव वार्ड नंबर-28 का पार्षद है। इससे पहले भी वह 3 बार पार्षद रह चुका है। उन्हें 1 हफ्ते पहले ही जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस विवाद के बाद उन पर FIR दर्ज हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...