CG News: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (8 वर्ष) और अनीस टोप्पो (7 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे कल से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों बच्चों के शव गांव के तालाब में मिले।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...