छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी पलटी: ड्राइवर की मौत…SI, ASI समेत 6 घायल…आरोपी को पकड़ कर ला रही थी टीम

छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी पलटी: ड्राइवर की मौत SI, ASI समेत 6 घायल आरोपी को पकड़ कर ला रही थी टीम

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। जिसमे ड्राइवर की मौत हो गई है। दरहसल मध्यप्रदेश के नीमच से आरोपी को लेकर आ रही छत्तीसगढ़ की मनेंद्रगढ़ पुलिस की गाड़ी जबलपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा जबलपुर (MP) के भेड़ाघाट इलाके में ग्राम कूड़न के पास हुई है।

हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी और 5 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से ASI दिनेश चौहान की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को लेकर मनेंद्रगढ़ पुलिस नीमच से वापस आ रही थी। भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर में भेड़ाघाट के पास शनिवार तड़के 4 बजे ड्राइवर आकाश राजवाड़े को झपकी लग गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक आकाश राजवाड़े की मौके पर मौत हो गई।

वाहन में आरोपी राकेश कुमार तमर के साथ मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, आरक्षक प्रमोद यादव और आरक्षक जितेंद्र ठाकुर सवार थे। सभी पुलिसकर्मी और आरोपी इनोवा कार क्रमांक CG16CN2705 में सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...