दुर्ग में रिटायर्ड TI की पत्नी ने खुद को किया आग के हवाले…TV में आया था आग जलने का सीन, इधर पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के VIP जिले दुर्ग में बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में रिटायर्ड टीआई की 59 वर्षीय पत्नी ने तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। घटना के समय घर में टीवी देख रही थी। टीवी में किसी के द्वारा जल जाने का सीन आया। इससे महिला इतने आवेश में आ गई कि घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलस जाने से महिला की हालत गंभीर है। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोरसी हाउसिंग बोर्ड कालोनी एमआईजी 1/299 का है। यहां रिटायर्ड टीआई सुरेंद्र उइके अपनी पत्नी खिमरन उइके और बच्चों के साथ रहते हैं। सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने बताया कि घटना एक नवंबर रात की है। प्राथमिक पूछताछ पता चला कि महिला रात 11.30 बजे के करीब घर में टीवी देख रही थी। सीरियल में आग जलने का सीन देखकर घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने महिला का बयान लेने के लिए तहसीलदार को भी बुलाया था, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने से बयान नहीं हो पाया है। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी खुद मामले में बयान लेने शनिवार को महिला के घर गए हैं। इसके बाद सेक्टर 9 में महिला का बयान लेने की कोशिश की जाएगी।

महिला और घर के लोगों ने खुद से आग लगाने की जानकारी दी, तो वहीं महिला का पति सुरेंद्र उइके कुछ और ही बयान दे रहा है। उसका कहना है कि रात के समय महिला घर के रद्दी कागज को जला रही थी। अचानक वो आग की चपेट में आ गई और जल गई। दो अलग-अलग बयान होने से पुलिस जांच को दूसरे एंगल से भी ले रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय घर में बच्चे भी थे। महिला या बच्चों के बयान के बाद ही बता चल पाएगा कि आखिर घटना कैसे घटी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...