CG पोस्टिंग-ट्रांसफर लिस्ट: प्रकाश सिंह राजपूत बने यहां के निगम आयुक्त… चंद्राकर होंगे बीज निगम के MD… देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने पदस्थापना आदेश जारी किया है।राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रकाश सिंह राजपूत को अपर कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान से अंबिकापुर निगम कमिश्नर बनाया गया है। पोषण चंद्राकर को बीज निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। पोषण चंद्राकर अभी महिला बाल विकास में विशेष सचिव थे। वहीं देवेंद्र भारद्वाज को विशेष सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन से विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। वहीं आवास एवं पर्यावरण के साथ ही उन्हें नियंत्रक नापतौल विभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव विमला नावरिया को संयुक्त सचिव मत्स्यपालन विभाग बनाया गया है।

Exit mobile version