CG SEX रैकेट: जन्मदिन पार्टी के नाम पर होटल में चल रहा था देहव्यापार… पुलिस पहुंची तो तीन युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले… आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। दर्री जमनीपाली क्षेत्र स्थित एक होटल-बार में पुलिस ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान आधा दर्जन युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए। पीटा एक्ट के तहत उनपर कार्रवाई की गई है। इनमें कुछ लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है, इसलिए पहचान गोपनीय रखी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि ऋतुराज होटल एवं बार में संदीप अग्रवाल नाम के व्यति के द्वारा खुद के जन्मदिन पार्टी के नाम पर देहव्यापार चलाया जा रहा है। इस सूचना के बाद एसपी संतोष सिंह ने एएसपी अभिषेक वर्मा को जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सायबर सेल ओर दर्री पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने होटल में रेड कार्रवाई की। इस दौरान होटल के अलग अलग तीन कमरों में तीन युवक और तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ ही पुलिस ने होटल से एक महिला दलाल और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4,5 व 7 के अंर्तगत अपराध दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में अमन कुमार सिंह पिता बलबीर सिंह 22 वर्ष निवासी बुधवारी अप्पू गार्डन, संदीप अग्रवाल पिता लखीराम अग्रवाल उम्र 37 वर्ष निवासी थाना दर्री, दीपक बारीक पिता संतोष बारीक उम्र 28 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार कोरबा और कुमारी मोनू खान पिता अज्जू खान उम्र 24 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली कोरबा शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...