CG – तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां और चार माह के बच्चे की मौत

धरसींवा। राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर परिवार को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक सवार महिला और 4 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे की है.

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर का रहने वाला परिवार बुधवार को बाइक से बेमेतरा की ओर जा रहा था. तभी बाइक जैसे ही तरपोंगी के पास पहुंची एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार महिला और उसके 4 महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक चालक घायल हो गया.

हादसे के बाद कार चालक आरोपी पुलिस के पकड़े जाने के डर से कार को एक जगह छोड़कर भाग गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की पतासाजी कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...